Headlines

बदायूं जिला अस्पताल के ओवरहेड टैंक पर चढ़ी महिला:ढाई घंटे बाद पुलिस ने उतारा, भतीजे की रिहाई की कर रही थी मांग




बदायूं जिला अस्पताल में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई। महिला अपने भतीजे की रिहाई की मांग कर रही थी, जो चोरी के आरोप में जेल में बंद है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे तक समझाइश के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। भतीजे की रिहाई की मांग को लेकर चढ़ी टैंक पर महिला की पहचान शहर के नई सराय मोहल्ला निवासी शहनाज उर्फ छुट्टो के रूप में हुई है। बताया गया कि उसका भतीजा फैज चोरी के आरोप में जेल में बंद है। शहनाज उसकी रिहाई की मांग करते हुए जिला अस्पताल परिसर स्थित ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई। महिला के टैंक पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को नीचे उतारने के लिए समझाइश शुरू की। चार दिन में दूसरी बार टैंक पर चढ़ी शहनाज इससे पहले भी 17 अगस्त को जिला महिला अस्पताल के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई थी। उस समय वह करीब तीन घंटे तक टैंक पर रही थी। चार दिन के भीतर दोबारा इसी तरह की घटना होने से पुलिस और अस्पताल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। काउंसलिंग भी कराई जाएगी कोतवाली एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह बार-बार इस तरह का कदम क्यों उठा रही है। एसएचओ के अनुसार, भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए महिला की काउंसलिंग भी कराई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *