![]()
वर्ल्ड नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने दाएं घुटने की चोट के कारण इस महीने होने वाले यूएस ओपन से नाम वापस ले लिया है। वे सीजन के आखिरी ग्रैंड स्लैम में नहीं खेलेंगे। 25 साल के सिनर ने दाएं घुटने की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से भी नाम वापस लिया था। सिनर ने कहा था कि उनका ध्यान न्यूयॉर्क में खेलने के लिए तैयार होने पर रहेगा। सिनर ने इस पोस्ट के जरिए ग्रैंडस्लैम से हटने की जानकारी दी… सोशल पोस्ट पर लिखा- ‘बहुत दुखी और निराश हूं’ सिनर ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘मैं अपनी टीम और मेडिकल स्टाफ के साथ कड़ी मेहनत कर रहा था, लेकिन अब हमें यह मुश्किल फैसला लेना पड़ा है कि मैं इस साल यूएस ओपन में नहीं खेल पाऊंगा।’ उन्होंने कहा- ‘पिछले कुछ दिनों से हम मोंटे कार्लो में फिर से कोर्ट पर अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान हमें पता चला कि दाएं घुटने की समस्या से उबरने के लिए मुझे अभी और समय चाहिए।’ सिनर ने लिखा, ‘मैं जाहिर तौर पर बहुत दुखी और निराश हूं, क्योंकि न्यूयॉर्क मेरे दिल में खास जगह रखता है। मैं वहां लौटकर शानदार प्रशंसकों के सामने जोशीले माहौल में खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।’
Source link
सिनर घुटने की चोट के कारण यूएस ओपन से हटे:वर्ल्ड नंबर-1 ने कहा, दाएं घुटने को ठीक होने में अभी और समय चाहिए
