![]()
दौसा के सिकराय स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम को तोड़कर लूट का प्रयास करने के मामले में मानपुर थाना पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी लोकेश मीना (22) निवासी ढाणी सरपंच का बास, सीकरी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शटर के ताले तोड़े थे पुलिस के अनुसार 12-13 जुलाई की रात कार सवार अज्ञात बदमाशों ने एसबीआई बैंक परिसर के बाहर लगी मशीन के शटर के ताले तोड़कर मशीन को तोड़ने का प्रयास किया था। बदमाशों ने करीब 5 से 10 मिनट तक लोहे की रॉड से मशीन को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के साथ-साथ आसपास के रास्तों, चौराहों और टोल नाकों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की काली स्विफ्ट कार की पहचान की। दो आरोपी पहले पकड़े जा चुके मामले में पुलिस ने पहले सोहनसिंह उर्फ सोनू को काली स्विफ्ट कार नंबर के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद देशराज उर्फ अंकुश को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी लोकेश को 20 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आईजी जयपुर रेंज राहुल प्रकाश, एसपी पीयूष दीक्षित, एएसपी शंकर लाल व डिप्टी एसपी मानपुर अशोक कुमार के निकटतम सुपरविजन तथा मानपुर थाना प्रभारी मांगीलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
Source link
एटीएम लूट के प्रयास में फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार:मशीन को रोड से तोड़ने की कोशिश की थी, बैंक के बाहर ही लगी थी
