Headlines

जालंधर में पुलिस एनकाउंटर:अस्पताल में 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाने वाले को गोली मारी; मौके पर भारी फोर्स तैनात




जालंधर में पुलिस ने शहर के वरदान हॉस्पिटल पर सरेआम फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस मुठभेड़ सुबह के वक्त हुई है। आरोपी गैंगस्टर लक्की पटियाल गैंग से जुड़ा था। उसके पास से दो हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि हमारे पास सीक्रेट इन्फॉर्मेशन थी। जिसके बाद पुलिस टीमों ने नाका लगाया था। इसी दौरान बदमाश ने फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई। आरोपी की पहचान जोध सिंह जोधा के नाम से हुई। हॉस्पिटल पर 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाईं थी जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को मोता सिंह नगर स्थित वरदान हॉस्पिटल पर फायरिंग हुई थी। एक बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उसने करीब 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाईं थी, जो सेंटर के गेट को चीरते हुए आर-पार निकल गईं थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। वारदात के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने पुलिस की लापरवाही करार देते हुए ACP मॉडल टाउन परमिंदर सिंह और मॉडल टाउन थाने के SHO रविंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया था। हेलमेट पहनकर की थी फायरिंग जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब साढ़े 9 बजे हुई थी। गोलियां चलने की घटना के वक्त अस्पताल में स्टाफ के कुछ लोग मौजूद थे। गोलियों की आवाज के बाद स्टाफ दहशत में आए थे। घटना के बाद पुलिस को अस्पताल के गेट पर गोलियों के निशान मिले थे। हमलवार ने करीब 4 से 5 राउंड फायर किए थे। युवक ने हेलमेट पहन रखा था, इसलिए उसका चेहरा नहीं दिख रहा था।
खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *