Headlines

बठिंडा में लोको पायलट पर लुटेरों का हमला:कान पर कापे से वार, पीड़ित ने स्कूटी से भगाकर बचाई जान




बठिंडा रेलवे कॉलोनी में एक सहायक लोको पायलट पर लूट के इरादे से तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी के कान पर तेजधार हथियार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके कान की सर्जरी की गई। घायल सहायक लोको पायलट की पहचान संदीप कुमार मीणा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वे रेलवे स्टेशन से अपनी स्कूटी लेकर घर जा रहे थे। रेलवे रेस्ट हाउस के पास मौजी चौक की ओर पहुंचते ही तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पीड़ित बोला- लूट के इरादे से उन पर कापे से हमला किया संदीप कुमार के अनुसार, बदमाशों ने लूट के इरादे से उन पर कापे से हमला किया। तेजधार हथियार उनके कान पर लगा, जिससे वे घायल हो गए। हमले के बावजूद, संदीप ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी स्कूटी तेजी से भगाई और मौके से निकलकर अपनी जान बचाई। हमले के बाद संदीप को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके कान की सर्जरी की। घटना की सूचना मिलने पर कैनाल पुलिस ने घायल रेलवे कर्मचारी के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि यह बठिंडा में किसी लोको पायलट या कर्मचारी को लूट के इरादे से निशाना बनाने का पहला मामला नहीं है। उनके अनुसार, इससे पहले भी चार-पांच कर्मचारियों पर इसी तरह के हमले हो चुके हैं, जिनमें वे किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *