![]()
कस्बा डिग्गी में चल रहे कल्याणजी महाराज के लक्खी मेले में भारी भीड़ के बीच परिजनों से मासूम बच्चियां बिछड़ गई। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उन्हें परिजनों से मिलवाया गया, जिसके बाद बच्चियों के माता-पिता ने राहत की सांस लीं। अब तक करीब पांच बच्चियों को उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है। इस मानवीय पहल में टोंक जिला स्पेशल टीम के एएसआई नारायणलाल, हेड कॉन्स्टेबल रामराज चौधरी और डिग्गी थाना पुलिस के सूचना अधिकारी गिरिराज की खास भूमिका रही। कैमरों की फुटेज खंगाली, अनाउंसमेंट से तलाश
एएसआई नारायणलाल को कल्याणजी मंदिर से कंट्रोल रूम के बीच एक बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ी हुई मिली। करीब 3-4 साल की बच्ची के परिजनों की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वीडियो खंगाले। साथ ही मेला कंट्रोल रूम से लगातार अनाउंसमेंट करवाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी आशीष प्रजापत और डिग्गी थाना अधिकारी गोपाल चौधरी के निर्देश पर पुलिस टीम एक्टिव हुई। जिला स्पेशल टीम के एएसआई नारायणलाल, हेड कॉन्स्टेबल रामराज चौधरी और डिग्गी थाना कॉन्स्टेबल गिरिराज ने तलाश तेज की। लगातार प्रयासों के बाद बच्ची के परिजनों का पता चला और उसे सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची की मां का नाम इंदिरा और पिता का नाम मौकम बंजारा, निवासी गणेशपुर, टोंक बताया गया। रामराज चौधरी ने गोद में लेकर ढूंढे परिजन
गुरुवार दोपहर कल्याणजी महाराज मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एक मासूम बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई और मंदिर के समीप रोती हुई मिली। टोंक जिला स्पेशल टीम के हेड कॉन्स्टेबल रामराज चौधरी ने बच्ची को देखा तो तत्काल उसे गोद में लेकर शांत कराया। रामराज चौधरी बच्ची को सुरक्षित लेकर कंट्रोल रूम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चौपड़ चौराहे पर बच्ची के परिजन मिल गए। बच्ची को सुरक्षित देखकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और उन्होंने पुलिसकर्मी का आभार जताया। गिरिराज ने रोती बच्ची को संभाला, माता-पिता से मिलाया
मेले की भीड़ में एक अन्य छोटी बच्ची भी अपने परिवार से बिछड़ गई। बच्ची को अकेले रोते देख डिग्गी थाने के सूचना अधिकारी गिरिराज ने तत्काल उसे अपने पास लिया और शांत कराया। इसके बाद काफी देर तक बच्ची को सुरक्षित रखते हुए उसके परिजनों की तलाश की गई। लगातार प्रयासों के बाद बच्ची को उसके माता-पिता से मिलवाकर सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया।
Source link
मेले में बिछड़े मासूमों को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया:रोते हुए बच्चों को गोदी में लेकर पहुंचे; देशभर से डिग्गी कल्याणजी आ रहे श्रद्धाुल
