Headlines

Ludhiana Factory Theft | Brave Gateman Chases Thieves, CCTV Footage latest update


लुधियाना के सूफिया चौक से चीमा चौक इलाके में स्थित गणपति इम्पेक्स फैक्ट्री में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो शातिर चोरों ने फैक्ट्री का गेट खुला देख अंदर से माल से भरा एक बॉक्स चोरी कर लिया। हालांकि मुस्तैद गेटमैन ने बहादुरी दिखा

.

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बाइक पर दो युवक फैक्ट्री के बाहर आकर रुकते हैं। बाइक के पीछे बैठा युवक नीचे उतरता है और फैक्ट्री का मुख्य गेट खुला पाकर सीधे अंदर दाखिल हो जाता है। कुछ ही सेकंड में वह अंदर से लिफाफों (पैकिंग सामग्री) से भरा एक भारी बॉक्स उठाकर बाहर निकलता है और अपने साथी की बाइक पर बैठकर तेजी से भागने की कोशिश करता है।

जानकारी देते हुए गेटगैम

जानकारी देते हुए गेटगैम

अंदर पानी देने गया था गेटमैन आहट सुनते ही दौड़ा

फैक्ट्री के गेटमैन राम ने बताया मैं 21-08 को 12:37 पर कुछ काम से अंदर किसी को पानी देने गया था। तभी बाहर गेट पर किसी के आने-जाने की आहट हुई। जब मैंने CCTV स्क्रीन पर नजर डाली तो देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति अंदर से पेटी उठाकर बाहर भाग रहा है। मैंने बिना एक पल गंवाए तुरंत उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

50 मीटर तक पीछा कर नीचे गिराया

गेटमैन राम ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक के पीछे करीब 50 मीटर तक दौड़ लगाई और भाग रहे दोनों चोरों को झपटकर सड़क पर गिरा दिया। शोर मचते ही आसपास के लोग और राहगीर भी मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने दोनों चोरों को काबू कर लिया और फैक्ट्री से चोरी किया गया माल मौके पर ही बरामद कर लिया।

लोगों ने की पिटाई,जनकपुरी चौकी पुलिस को सौंपा वारदात के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने दोनों चोरों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद तुरंत थाना जनकपुरी की पुलिस चौकी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है

इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग

गेटमैन और स्थानीय फैक्ट्री संचालकों का कहना है कि सूफिया चौक और चीमा चौक के आसपास के इलाकों में आए दिन चोरी और झपटमारी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे इलाके में पीसीआर और पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी वारदातों पर लगाम लगाई जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *