![]()
मालेरकोटला पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बनाने और विस्फोटक सामग्री का भंडारण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अभियान के दौरान अमरगढ़ और संदौड़ थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बारूद और तैयार पटाखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों में ‘द एक्सप्लोसिव एक्ट’ के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के मद्देनजर किसी भी प्रकार के अवैध भंडारण और निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सूत्रधारों और अन्य संलिप्त व्यक्तियों तक पहुँचा जा सके। पुलिस अब उन रास्तों और संसाधनों की जाँच कर रही है जिनके जरिए यह विस्फोटक सामग्री पंजाब तक पहुँचाई जा रही थी। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियाँ होने की संभावना है। पहला मामलाः उप्पल खेड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गाँव उपोकी (उप्पल खेड़ी) में एक शेड के भीतर अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा है। थाना अमरगढ़ की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से मौके पर छापा मारा। इसमें पुलिस भारी मात्रा में पटाखा बनाने के लिए सामान बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने मुजफ्फरनगर (यूपी) के रहने वाले अकील खां और शामली (यूपी) के बिलाल को गिरफ्तार किया है। एक अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है। यहां से पुलिस को क्या बरामद हुआ विस्फोटक सामग्री: 1 क्विंटल 45 किलो मिक्सर, 10 किलो पोटाश और 5 क्विंटल कोयला। अन्य सामान: 7 किलो नमक, 12 किलो खाली डिब्बे और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा। तैयार उत्पाद: 200 डिब्बे तैयार पटाखे।
दूसरा मामला: गाँव माणकी (संदौड़) में पोल्ट्री फार्म पर कार्रवाई दूसरी बड़ी कार्रवाई थाना संदौड़ के अंतर्गत गाँव माणकी में हुई। यहाँ एक खाली पोल्ट्री फार्म की इमारत का उपयोग अवैध रूप से गंधक-पोटाश और पटाखों का सामान स्टोर करने के लिए किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की।यहाँ से मुजफ्फरनगर के सावेज़ कुरैशी और शामली निवासी सौरव कश्यप को हिरासत में लिया गया। जब्त सामग्री: 191 किलो विस्फोटक सामग्री, 390 ग्राम गंधक पोटाश, 50 किलो पोटाश और 32 किलो कोयला के अलावा 16 डिब्बे पेंट।
Source link
मालेरकोटला में दो स्थानों अवैध पटाखे बनाते पकड़ा:अमरगढ़ व संदौड़ क्षेत्र से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, यूपी के 4 आरोपी गिरफ्तार
