Headlines

कुरुक्षेत्र में चाकू मारकर पति की हत्या:बाद में पत्नी ने भी छत से लगाई छलांग, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार




कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड पर किराये के मकान में रहने वाली महिला ने शुक्रवार शाम कथित तौर पर अपने पति की चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने मकान की छत से छलांग लगा दी। छत से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है। पति पत्नी के बीच हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार राजेश कुमार करीब एक साल से पिहोवा रोड पर राज पैलेस के पीछे स्थित कॉलोनी में पत्नी बिमला के साथ किराये के मकान में रह रहा था। वह मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान बिमला ने राजेश पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना
वारदात के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थर्ड गेट पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। कमरे में राजेश का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर चाकू के कई निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस जांच में आसपास के लोगों ने बताया कि राजेश और बिमला के बीच आए दिन विवाद होता था। बताया जा रहा है कि राजेश शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि हत्या के सही कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
हत्या के बाद छत से लगाई छलांग
पति पर चाकू से हमला करने के बाद बिमला भी मकान की छत से नीचे कूद गई। उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत को देखते हुए पुलिस अस्पताल में उसके उपचार का इंतजार कर रही है।
केयूके थाना प्रभारी सुरेंद्र संधू ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई थी। परिजन मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद राजेश का शव उनके स्वजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत में सुधार होने के बाद उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *