![]()
चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति (CPCC) की ताजा पर्यावरणीय जांच में सुखना लेक के पानी की गुणवत्ता में कोई गिरावट नहीं मिली। वहीं, धनास लेक में पहुंचने वाले पानी को ट्रीटमेंट के बाद प्रदूषक तत्वों में अच्छी-खासी कमी दर्ज की गई। सुखना लेक की पानी की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग जनवरी से मार्च तक की गई, जबकि धनास लेक में ट्रीटमेंट से पहले और बाद के पानी के नमूनों की फरवरी में जांच की गई। हालांकि, झीलों के पानी की गुणवत्ता का सीधा संबंध शहर की हवा की गुणवत्ता से नहीं है। इसलिए इससे चंडीगढ़ में साफ हवा मिलने का दावा नहीं किया जा सकता। सुखना साफ और धनास में ट्रीटमेंट असरदार:- झील में जाने से पहले प्रदूषक हटाने का असर CPCC के आकलन के मुताबिक, धनास लेक में पानी पहुंचने से पहले किए जा रहे ट्रीटमेंट से प्रदूषक तत्वों को प्रभावी ढंग से कम किया जा रहा है। COD और TSS में आई कमी इसका प्रमुख संकेत है। इससे झील में जाने वाले पानी के प्रदूषण भार को कम करने में ट्रीटमेंट प्रक्रिया की प्रभावशीलता सामने आई है।
Source link
सुखना लेक में पानी की गुणवत्ता में गिरावट नहीं:CPCC की रिपोर्ट, धनास में ट्रीटमेंट के बाद प्रदूषक तत्व कम हुए; लोड आधा
