Headlines

सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन एसपी ने विभिन्न थाना-ओपी को किया सुपुर्द




जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सिमडेगा पुलिस को पुलिस मुख्यालय की ओर से 15 नए पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने सभी 15 वाहनों को जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी को सुपुर्द किया। नए वाहनों के मिलने से जिले में पुलिस की गश्ती व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण और आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी। एसपी ने कहा कि जिले में पेट्रोलिंग व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा इससे पहले भी 15 पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए गए थे। इन वाहनों को 18 मार्च को पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी को सौंपा गया था। इन वाहनों के माध्यम से विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती और पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाया जा रहा है। पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से थाना क्षेत्रों में लगातार गश्ती किए जाने से अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिल रही है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने,विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम को शीघ्र पहुंचाने में इन वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *