जालंधर में सफाई सेवकों की हड़ताल से सड़कों पर कचरा:भगत सिंह चौक के पास रोड कचरे से ढंका, वाहन निकालना मुश्किल, लग रहा जाम




जालंधर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सड़कों तक कचरा फैल गया है। 4 दिन से अपनी मांगों को लेकर सफाई सेवकों ने कचरा नहीं उठाया है। भगत सिंह चौक से प्रताप बाग को आती सड़क तो कचरे का डंप बन चुकी है। इसी तरह शहर के दर्जनों इलाके ऐसे हैं, जहां से कचरे के कारण बदबू फैल रही हैष।
इस लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी ने पंजाब सरकार से मांग की है कि नगर निगम जालंधर के हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
राजेंद्र बेरी ने कहा कि हड़ताल के कारण पूरे शहर में जगह-जगह कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अगर इस बीच बारिश होती है, तो स्थिति और भी बदतर हो जाएगी और शहर में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बन जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि केवल नगर निगम ही नहीं, बल्कि डिप्टी कमिश्नर (डीसी) दफ्तर में भी पिछले कई दिनों से हड़ताल जारी है। इसके चलते आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोगों के प्रशासनिक काम पूरी तरह ठप हो गए हैं। हड़तालें रोकने का वादा कर आई सरकार के राज में ज्यादा धरने
आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए बेरी ने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान दावा करते थे कि ‘आप’ की सरकार बनने के बाद किसी भी विभाग के कर्मचारी को हड़ताल या धरना नहीं देना पड़ेगा। लेकिन आज स्थिति यह है कि पूरे पंजाब में अलग-अलग विभागों के कर्मचारी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की मांगें माननी चाहिए ताकि सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके और लोगों को राहत मिले।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *