![]()
बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा, कुशलगढ़ और चोरड़ी क्षेत्रों में आज रविवार को 8 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। बिजली आपूर्ति सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान तीनों क्षेत्रों से जुड़े 13 प्रमुख फीडर प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के अनुसार 132 केवी जीएसएस बागीदौरा, कुशलगढ़ और चोरड़ी पर आवश्यक रखरखाव का काम किया जाना है। इसी के चलते इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। कटौती से बागीदौरा, नौगामा, कलिंगरा, बड़ोदिया, कुशलगढ़, टिमेड़ा, डूंगरा, मोहकमपुरा, रामगढ़, चोरड़ी, गांगड़तलाई, शेरगढ़ और आनंदपुरी फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विभाग ने स्थानीय नागरिकों और बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। इससे बिजली बंद रहने के दौरान होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा।
Source link
बांसवाड़ा में आज 8 घंटे बिजली कटौती:सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक रहेगी गुल, 13 फीडर प्रभावित
