- Hindi News
- National
- Maharashtra Sambhajinagar Accident | Family Emotional Video Before Death
छत्रपति संभाजीनगर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को करीब 250 फुट गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मुरलीधर चांदगुडे (48 साल) संगीता चांदगुडे (42 साल) और इनका बेटा कुणाल चांदगुडे (18 साल) शामिल हैं।
इस हादसे से महज एक दिन पहले संगीता ने अपने YouTube चैनल पर रिश्तों और प्यार की अहमियत को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था।
पुलिस के मुताबिक, बेटे ने iPhone तो खरीद लिया था, लेकिन वह इसकी EMI नहीं चुका पा रहा था। EMI चुकाने के लिए वह परिवार से पैसे मांग रहा था।
इसे लेकर उसकी अपने पिता के साथ कहासुनी हो गई थी। यहीं से इस दर्दनाक घटना की शुरुआत हुई। इसी के बाद कुणाल गुस्से में घर से निकल गया और खवड्या पहाड़ पर चढ़ गया था।

संगीता के यूट्यूब पर 29,000 से अधिक फॉलोअर्स थे। उन्होंने अपने बेटे के साथ छोटे व्लॉग भी पोस्ट किए थे।
एक चपाती तभी स्वादिष्ट लगती है जब वह दोनों तरफ से पक जाए: संगीता
हादसे से ठीक एक दिन पहले यानी कि गुरुवार को संगीता ने यूट्यूब पर खुद रिकॉर्ड किया हुआ एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा था- जो व्यक्ति प्यार को महत्व नहीं देता, उसके लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है।
अपना भाग्य उसी व्यक्ति को सौंपने के लिए तैयार रहें जो आपका सम्मान करता हो, जो आपके प्रेम का सम्मान करता हो। यदि कोई व्यक्ति आपका सम्मान नहीं करता, आपके प्रेम का सम्मान नहीं करता, या आपके द्वारा उनके लिए किए गए कार्यों का सम्मान नहीं करता, तो ऐसे व्यक्ति के लिए कुछ भी करने का कोई अर्थ नहीं है।
उन्होंने कहा- एक चपाती तभी स्वादिष्ट लगती है जब वह दोनों तरफ से पक जाए। रिश्तों के मामले में भी यही बात लागू होती है। अगर दोनों तरफ से अच्छा व्यवहार हो, दोनों ही रिश्ते को महत्व देते हों, तो ऐसे रिश्ते में बने रहें। अगर एक व्यक्ति रिश्ते को महत्व देता है और दूसरा नहीं, तो ऐसे रिश्ते का कोई मतलब नहीं है। ऐसे रिश्ते से बाहर निकल जाना हमेशा बेहतर होता है।
संगीता के यूट्यूब पर 29,000 से अधिक फॉलोअर्स थे, ने अपने चैनल पर कई मोटिवेशनल वीडियो पोस्ट किए थे। उन्होंने अपने बेटे के साथ छोटे व्लॉग भी पोस्ट किए थे।

मुरलीधर चांदगुडे (48 साल) संगीता चांदगुडे (42 साल) और बेटा कुणाल चांदगुडे (18 साल) की फाइल फोटो।
अब पूरे घटनाक्रम को 5 फोटोज में समझें
पहाड़ी के किनारे 4 घंटे खड़ा रहा

कुणाल सुबह करीब 10 बजे पहाड़ी पर चढ़ गया था। बार-बार जगह बदल रहा था।
घटना के चश्मदीद और गांव के पूर्व सरपंच संजय ने बताया, ‘कुणाल सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पहाड़ की ऊंची चट्टान पर खड़ा था। बार-बार अपनी जगह बदल रहा था। उसकी मां लगातार रोते हुए बेटे से नीचे आने की गुहार कर रही थी, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।’
उन्होंने बताया ‘मैंने भी उसे समझाते हुए कहा कि तुम पढ़े-लिखे हो, ऐसा कदम मत उठाओ, लेकिन कुणाल पर कोई असर नहीं हुआ। चार साल पहले कुणाल के छोटे भाई की भी मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद पूरा परिवार खत्म हो गया।’
बेटे को बचाने की कोशिश

पिता ने बेटे को बचाने के लिए पकड़कर अपनी और खींचा।
पिता और बेटे नीचे गिर गए

बचाने के दौरान पिता कामयाब नहीं हुए और दोनों नीचे गिर गए।
कुणाल के पिता पहाड़ी के उस हिस्से तक पहुंचे जहां वह खड़ा था। उन्होंने बेटे को पीछे खींचने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से दोनों गहरी खाई में गिर गए।
मां भी पहाड़ी से कूद गई

यह दृश्य देखकर मां संगीता भी कुछ ही क्षण बाद पहाड़ी से नीचे कूद गईं।

पुलिस ने तीनों शव बरामद किए। इस मौके पर स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
जाल बिछाया, लेकिन बचा नहीं सके
दमकल कर्मियों ने युवक को बचाने के लिए पहाड़ की तलहटी में बड़ा सुरक्षा जाल बिछाया था, लेकिन पहाड़ की चोटी पर खड़ा कुणाल लगातार अपनी दिशा बदल रहा था।
———————–
ये खबर भी पढ़ें:
दावा-सिया ने चेतन से 4 महीने पहले सीक्रेट मैरिज की:गवाह बनी दो सहेलियों से पूछताछ जारी, नवंबर में केतन से शादी होनी थी

पुणे की वडगांव कोर्ट ने 3 जुलाई को सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया और चेतन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिया गोयल ने केतन से सगाई के बाद अपने प्रेमी चेतन चौधरी से गुपचुप शादी कर ली थी। पढ़ें पूरी खबर…

