Headlines

अटेंडेंस रजिस्टर में फर्जी हाजिरी लगाने में महिला गृहरक्षक अरेस्ट:कैमूर के SDPO कार्यालय मोहनिया का मामला,व्हाइटनर का उपयोग कर रिकॉर्ड से छेड़छाड़




कैमूर के मोहनिया पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एसडीपीओ कार्यालय मोहनिया में तैनात एक महिला गृहरक्षक को हाजिरी रजिस्टर में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कैमूर के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसडीपीओ कार्यालय से होमगार्ड जवानों का हाजिरी रजिस्टर सत्यापन के लिए आता है। जांच के दौरान पाया गया कि रजिस्टर में दर्ज रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की गई थी। गिरफ्तार महिला गृहरक्षक ने रजिस्टर में व्हाइटनर का उपयोग कर एक अन्य महिला सिपाही की अनुपस्थिति को फर्जी तरीके से उपस्थिति में बदल दिया था। यह हेरफेर अनुपस्थित सिपाही की मौजूदगी दर्शाने के लिए की गई थी। अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि जिस सिपाही की हाजिरी में हेरफेर की गई थी, उसका चयन कहीं और हो चुका था और वह ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थी। इसके बावजूद कागजों में उसकी उपस्थिति दर्ज की गई थी। एसपी के अनुसार, इस फर्जीवाड़े के मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 467, 468 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी महिला गृहरक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में अन्य किन लोगों की संलिप्तता थी और क्या पहले भी इस तरह का फर्जीवाड़ा किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *