Headlines

औरंगाबाद- बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के घर में चोरी:राजेश राम बोले- कोई सुरक्षित नहीं है; बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे चोर, पड़ोसी के घर से 20 लाख के जेवरात ले उड़े




औरंगाबाद शहर के वास्तु विहार सोसाइटी स्थित बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के बंद घर में चोरी हुई है। मामले की सूचना पर कांग्रेस नेता सूरज राय मौके पर पहुंचे। घर के अंदर जाकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। हालांकि आवास से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। राजेश राम एक दिन पहले ही अपने घर में ताला बंद कर पटना के लिए रवाना हुए थे। औरंगाबाद पहुंचने के बाद उनके आवास से चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। चार लोग बाउंड्री फांदकर घुसते दिखे आवास की देखरेख के लिए कर्मा रोड निवासी केयरटेकर जितन रहते थे। रविवार की शाम वह भी ताला लगाकर अपने गांव चला गया था। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में चार संदिग्ध बाउंड्री फांदकर सोसाइटी के अंदर प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक चोर सोसाइटी के अंदर रहे। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते से बाउंड्री फांदकर बाहर निकल गए। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। कानून-व्यवस्था पर उठाया सवाल वहीं, इस घटना के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि उनके घर से क्या चोरी हुआ, यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीन और घरों में चोरी राजेश राम के घर के साथ-साथ तीन अन्य बंद घरों में भी चोरी की। सबसे बड़ी घटना संतोष सिंह के घर में हुई, जहां से करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार संतोष सिंह फिलहाल देवघर गए हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी बेटे के साथ कर्मा रोड स्थित अपनी बहन के घर गई थी। सुबह जब वह वास्तु विहार स्थित आवास पहुंची तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर अलमारी भी टूटी हुई थी और उसमें रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। इसके अलावा चोरों ने प्रदीप सिंह और बृजेश कुमार के बंद मकानों का भी ताला तोड़ा। इन दोनों घरों से कितने सामान की चोरी हुई है, इसका आकलन फिलहाल किया जा रहा है। मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 14 महीने पहले भी हुई थी चोरी वास्तु विहार सोसाइटी में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। करीब 14 महीने पहले भी चोरों ने सोसाइटी के फेज-1 और फेज-2 में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। उस समय भी पुलिस ने मामले की जांच की थी, लेकिन अब तक चोरों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिलने की बात स्थानीय लोगों ने कही है। एक बार फिर एक ही रात में चार घरों में चोरी होने के बाद सोसाइटी के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बंद मकानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन चोरों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। वहीं, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के साथ पूर्व में हुई घटनाओं के रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *