Headlines

सट्टा पैनल चलाने वाला मास्टरमाइंड नितिन मोटवानी गिरफ्तार:कारों में चला रहे थे सट्टा, 6 पकड़े गए थे; 9 महीने बाद मुख्य आरोपी भी अरेस्ट




ऑनलाइन बेटिंग साइट jmdbet777.com के जरिए सट्टा चलाने के मामले में फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी (45) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 9 महीने से फरार था। पुलिस ने उसके पास से मामले से जुड़े 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऑनलाइन बेटिंग साइट की आईडी लेकर सट्टा पैनल चला रहा था। मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। कारों में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा पुलिस के मुताबिक, गंज थाना क्षेत्र के नागोराव गली अंडरब्रिज के पास चारपहिया वाहनों में ऑनलाइन सट्टा संचालित किए जाने का मामला सामने आया था। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से 37.50 लाख रुपए नकद, करीब 5 लाख रुपए कीमत के 10 मोबाइल फोन और 3 कारें जब्त की थीं। जब्त वाहनों में 40 लाख रुपए कीमत की दो महिंद्रा थार और 10 लाख रुपए कीमत की एक नेक्सा XL6 शामिल थी। पुलिस ने सभी सामान की कुल कीमत करीब 92.50 लाख रुपए आंकी थी। इस मामले में गंज थाने में अपराध क्रमांक 30/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) में केस दर्ज किया गया था। रायपुर में मौजूदगी की सूचना पर गिरफ्तारी कार्रवाई के बाद ऑनलाइन बेटिंग साइट jmdbet777.com का पैनल चलाने वाला मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान जांच टीम को उसके रायपुर में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने ऑनलाइन बैटिंग साइट के पैनल का संचालन करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके पास से मामले से जुड़े 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपी नितिन मोटवानी, बीजू मोटवानी का बेटा है और रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित पाल्म बैलाजियो के सी-304 में रहता है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *