![]()
भारत में प्रोफेशनल रेसलिंग को नया मंच और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए PWR (प्रो रेसलिंग रिबेलियन) ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। सोमवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में WWE एनएक्सटी में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके स्टार रेसलर जीत रामा उर्फ सतेंद्र डागर ने पीडब्ल्यूआर की योजनाओं की जानकारी दी। जीत रामा ने कहा कि भारत में रेसलिंग को पसंद करने वाले दर्शकों की संख्या करीब 33 करोड़ है। इतनी बड़ी संख्या में प्रशंसक होने के बावजूद देश में प्रोफेशनल रेसलिंग को अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर का नियमित मंच नहीं मिल पाया है। पीडब्ल्यूआर का लक्ष्य इसी कमी को दूर करना है। भारत में रेसलिंग प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में कई युवा रेसलर इस खेल में आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्हें प्रतिभा दिखाने के लिए बड़े मंच और सही अवसर की जरूरत है। पीडब्ल्यूआर ऐसे रेसलर्स को मंच देने और उन्हें देश-विदेश के बड़े खिलाड़ियों के साथ मुकाबले का मौका देने की दिशा में काम कर रहा है। जानिए लुधियाना से दिल्ली तक PWR का पूरा प्लान:- भारत में प्रो रेसलिंग की नई क्रांति लाएगा PWR जीत रामा ने कहा कि भारत में प्रो रेसलिंग को लेकर दर्शकों की रुचि पहले से काफी ज्यादा है। अब जरूरत इसकी है कि रुचि को एक मजबूत खेल मंच में बदला जाए। भारत में प्रो रेसलिंग अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक बड़े खेल और उद्योग के रूप में आगे बढ़ सकती है। पीडब्ल्यूआर का लक्ष्य इसी दिशा में नई क्रांति लाना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीडब्ल्यूआर से जुड़े कई रेसलर्स और टीम के सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने रेसलिंग प्रशंसकों से 29 अगस्त को लुधियाना में होने वाले ‘रोड टू क्रांति’ और 11 सितंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले ‘पीडब्ल्यूआर क्रांति’ आयोजन में पहुंचने की अपील की।
Source link
भारत में प्रो रेसलिंग को मिलेगा नया मंच:चंडीगढ़ में बोले जीत रामा- देश में 33 करोड़ रेसलिंग फैंस, PWR का लक्ष्य कमी दूर करना
