![]()
मोगा पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने, अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब, नशीली गोलियां और हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। थाना सिटी साउथ मोगा में दर्ज मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी हरप्रीत कौर की शादी 2018 में रविंदर सिंह से हुई थी। आरोप है कि रविंदर नशे का आदी था और पत्नी के साथ मारपीट करता था। मानसिक प्रताड़ना के चलते हरप्रीत ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बीएनएस की धारा 108 और 351(2) के तहत केस दर्ज कर रविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। थाना महिणा पुलिस ने धूड़कोट कलां की दाना मंडी से एक व्यक्ति को 24 बोतल अवैध शराब के साथ पकड़ा।थाना समालसर पुलिस ने वांदर क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 50 नशीली गोलियां बरामद कीं। वहीं, थाना सिटी साउथ पुलिस ने डीएम कॉलेज के बाहर से राहुल, सुखदीप सिंह और दीपक सिंह को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना कोट ईसे खां पुलिस ने मुनांवां से गगनदीप सिंह उर्फ गग्गा को 16 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। पुलिस सभी मामलों में आगे की जांच कर रही है।
Source link
मोगा में पुलिस का एक्शन, 7 आरोपी गिरफ्तार:हेरोइन-नशीली गोलियां और अवैध शराब बरामद, आत्महत्या के लिए उकसाने का भी केस
