![]()
नगर परिषद चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस में टिकट की दौड़ तेज हो गई है। सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पूरे दिन दावेदारों की आवाजाही लगी रही। चित्तौड़ विधानसभा के चंदेरिया जोन और साउथ जोन के वार्डों से बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्षद टिकट के लिए आवेदन जमा किए। कई वार्डों में एक से ज्यादा दावेदार मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है। कांग्रेस संगठन ने पहले ही आवेदन लेने का शेड्यूल तय कर दिया था और उसी के अनुसार अलग-अलग जोन के दावेदारों से आवेदन लिए जा रहे हैं। अब मंगलवार को बाकी बचे वार्डों के इच्छुक नेताओं से आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद टिकट चयन की प्रक्रिया अगले चरण में पहुंचेगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं। हर वार्ड में कई दावेदार, संगठन के सामने बढ़ी चुनौती कांग्रेस के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एहसान पठान ने बताया कि आवेदन लेने की प्रक्रिया लगातार जारी है। पहले दिन हेरिटेज जोन और सेंट्रल जोन के वार्डों से आवेदन लिए गए थे, जबकि सोमवार को चंदेरिया जोन और साउथ जोन के दावेदारों ने अपने बायोडाटा और आवेदन जमा किए। कई वार्डों से एक से ज्यादा नेताओं ने टिकट की दावेदारी पेश की है, जिससे यह साफ है कि इस बार कांग्रेस में टिकट के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है। कुछ वार्डों के आवेदन अभी बाकी हैं, जिन्हें मंगलवार दोपहर तीन बजे के बाद लिया जाएगा। संगठन का कहना है कि सभी इच्छुक कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने और आवेदन देने का पूरा मौका दिया जा रहा है। हर वार्ड से तीन नाम भेजे जाएंगे, फिर होगा अंतिम फैसला कांग्रेस ने टिकट चयन की प्रक्रिया पहले से तय कर रखी है। सभी आवेदन जिला कांग्रेस कमेटी के स्तर पर जांचे जाएंगे। इसके बाद हर वार्ड से तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। प्रदेश स्तर पर गठित तीन सदस्यीय समिति इन नामों पर चर्चा करेगी और सभी पहलुओं को देखने के बाद एक नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा। यानी अंतिम टिकट का फैसला प्रदेश स्तर पर होगा। पार्टी का मानना है कि इस प्रक्रिया से हर दावेदार को समान अवसर मिलेगा और योग्य उम्मीदवार का चयन किया जा सकेगा। वार्डवार संभावित दावेदारों की सूची – वार्ड 1: (OBC पुरुष) विजय चौधरी, प्रदीप सेन – वार्ड 2: (अनारक्षित पुरुष) सद्दाम खान – वार्ड 3: (अनारक्षित पुरुष) लक्ष्मीनारायण माली, अक्षय सिंह – वार्ड 4 (अनारक्षित पुरुष): कैलाश पंवार, उमा राठौड़, विजय चौधरी, जाकिर हुसैन – वार्ड 5: (SC पुरुष) प्रेमचंद खटीक, सुशील जटिया – वार्ड 6 (SC पुरुष): जे.पी. रेगर, देवेंद्र रेगर, कैलाश पंवार, प्रेमचंद खटीक – वार्ड 7: (SC महिला) रिंकू कुमारी, सावित्री देवी, सोसरबाई, सुमन बुनकर, लक्ष्मी कंडारा – वार्ड 8: (अनारक्षित महिला) केसर रेगर, नौसर बाई – वार्ड 9: (अनारक्षित महिला) कोई नाम नहीं – वार्ड 10: (अनारक्षित महिला) कोई नाम नहीं – वार्ड 11: (OBC पुरुष) कोई नाम नहीं – वार्ड 12: (अनारक्षित पुरुष) दुर्गापाल सिंह झाला – वार्ड 13: (अनारक्षित पुरुष) रोहित जोशी – वार्ड 14 (अनारक्षित पुरुष): अल्पेश गोस्वामी, नितिन वर्मा – वार्ड 15 (अनारक्षित पुरुष): मोहसिन खान, हेमंत संत – वार्ड 16 (OBC पुरुष): मोहम्मद फारूख नीलगर – वार्ड 17 (अनारक्षित पुरुष): मोहम्मद फारूख नीलगर, महेंद्र सिंह मेड़तिया – वार्ड 18 (SC पुरुष): राकेश गारू, महेंद्र छापरवाल, अंकुश आदिवाल – वार्ड 19 (SC महिला): वर्षा कुमारी बैरवा, विद्या मोयल – वार्ड 20: (अनारक्षित पुरुष) समीर सिंह, संदीप सिंह, नवनीत सिंह चड्ढा – वार्ड 21 (OBC महिला): कुंदन बाई – वार्ड 22: (अनारक्षित पुरुष): नरेंद्र विजयवर्गीय, दीपक काटा – वार्ड 23: (SC पुरुष) विजय चौहान, राजू खटीक – वार्ड 24: (अनारक्षित महिला) कोई नाम नहीं – वार्ड 25: (अनारक्षित पुरुष) आशीष त्रिवेदी, राधेश्याम जायसवाल, अभिषेक नलवाया – वार्ड 26 (अनारक्षित महिला): बबली कंवर – वार्ड 27: (अनारक्षित महिला) कलावंती कंवर – वार्ड 28: (अनारक्षित पुरुष) मनोहर मेनारिया – वार्ड 29: (OBC पुरुष) कोई नाम नहीं – वार्ड 30: (OBC पुरुष) नानालाल धाकड़, नरेश धाकड़ – वार्ड 31: (अनारक्षित पुरुष) आशीष त्रिवेदी, अनिल भारद्वाज, दिनेश गुर्जर, खुमेंद्र गुर्जर – वार्ड 32 (ST महिला): पार्वती देवी – वार्ड 33: (OBC महिला) कोई नाम नहीं – वार्ड 34 (ST पुरुष): सुमित मीणा, शांतिलाल भील – वार्ड 35: (अनारक्षित पुरुष) राहुल तोमस – वार्ड 36: (अनारक्षित पुरुष) कोई नाम नहीं – वार्ड 37 (OBC पुरुष): टिंकू धमानी – वार्ड 38: (अनारक्षित महिला) कोई नाम नहीं – वार्ड 39: (अनारक्षित पुरुष) कोई नाम नहीं – वार्ड 40 (OBC महिला): रैना हसन, राजा बेगम – वार्ड 41 (अनारक्षित पुरुष): नासिर खान, सोरा हुसैन, मोहम्मद सिद्दी खान, इरशाद मोहम्मद, अशरफ हुसैन – वार्ड 42 (अनारक्षित पुरुष): शंभूलाल प्रजापत, नितीश शर्मा – वार्ड 43: (अनारक्षित महिला) डिंपल कुमारी, विमला बाई – वार्ड 44: (अनारक्षित महिला) कृष्णा गोस्वामी – वार्ड 45: (अनारक्षित पुरुष) कोई नाम नहीं – वार्ड 46 (SC महिला): जयमाला मोची, पुष्पा चावला – वार्ड 47 (अनारक्षित पुरुष): खुसरो कमाल नीलगर, भागीरथ मोची, बाल मुकुंद मालीवाल – वार्ड 48 (अनारक्षित पुरुष): इम्तियाज हुसैन लोहार, मोहम्मद आरिफ कुक्का, नवरतन जीनगर – वार्ड 49: (अनारक्षित महिला) कोई नाम नहीं – वार्ड 50 (SC पुरुष): अरुण खंडारा, दिनेश सिसोदिया, वासु लोट – वार्ड 51: (अनारक्षित महिला) कोई नाम नहीं – वार्ड 52: (OBC पुरुष) कोई नाम नहीं – वार्ड 53: (अनारक्षित महिला) कोई नाम नहीं – वार्ड 54: (OBC पुरुष) ब्रज किशोर स्वदेशी – वार्ड 55 (अनारक्षित पुरुष): जीतू कीर, कन्हैयालाल माली, निर्मल जैन – वार्ड 56 (OBC महिला): कोई नाम नहीं – वार्ड 57: (अनारक्षित पुरुष) तेजपाल भोई – वार्ड 58 (अनारक्षित महिला): रुखसार खान, बेबी कंवर, सावित्री देवी पंवार, ललिता शर्मा, पूजा सुथार – वार्ड 59: (अनारक्षित पुरुष) अनिल सैनी – वार्ड 60: (अनारक्षित महिला) दुर्गेश सिंह नाराजगी रोकने पर भी संगठन का फोकस नगर परिषद चुनाव में टिकट वितरण हमेशा सबसे संवेदनशील मुद्दा रहता है। इसे देखते हुए कांग्रेस इस बार पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखने पर जोर दे रही है। संगठन का कहना है कि आवेदन से लेकर अंतिम चयन तक सभी चरण तय नियमों के अनुसार पूरे किए जाएंगे, ताकि किसी कार्यकर्ता को पक्षपात का अहसास न हो। पार्टी नेताओं का मानना है कि टिकट भले ही एक व्यक्ति को मिले, लेकिन बाकी कार्यकर्ताओं को भी चुनाव में साथ लेकर चलना सबसे बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में संगठन की कोशिश है कि टिकट वितरण के बाद किसी तरह की नाराजगी सामने न आए और सभी कार्यकर्ता अधिकृत उम्मीदवार के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरें।
Source link
एक टिकट, कई दावेदार… कांग्रेस में पार्षद बनने की होड़:दूसरे दिन भी दावेदारों की भीड़; पार्टी के नेताओं में बढ़ा कॉम्पिटिशन
