![]()
बांसवाड़ा में शराब के नशे में धुत्त बेटे ने अपनी मां के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। वार इतना जोरदार था कि मां का सिर फट गया। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। देर रात गंभीर हालत होने के चलते महिला को उदयपुर रेफर कर दिया गया है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के सामरिया गांव का है। सदर थानाधिकारी रूप सिंह ने बताया- घटना को लेकर फिलहाल थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। रिपोर्ट मिलती है तो कार्रवाई करेंगे। कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार परिजनों के अनुसार, सामरिया निवासी तुलसी पत्नी केसरीमल पर उनके बेटे ने बिना किसी बात के सोमवार रात अचानक हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। हालांकि, एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने देरी न करते हुए पीड़िता को निजी वाहन से महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल पहुंचाया। सिर पर आए 15 टांके, उदयपुर रेफर एमजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला के सिर पर गहरी चोट आई है, जिसके चलते 15 टांके लगाने पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद भी महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया है।
Source link
बेटे ने मां के सिर में कुल्हाड़ी-मारी, 15 टांके आए:सिर फटने से हालत गंभीर, उदयपुर रेफर किया
