![]()
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना हुई। तमोलिया स्थित केला गोदाम के पास हुई इस घटना में हिस्ट्रीशीटर जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन पर काना बाबू नामक युवक को गोली मारने का आरोप लगा है। गोली युवक के पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई और अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल काना बाबू को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
Source link
कपाली में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को गोली लगी:मची अफरातफरी, हिस्ट्रीशीटर जाहिद उर्फ गोल्डन पर गोली मारने का आरोप
