Headlines

Kota Nayapura Police Arrest Thieves After Analyzing CCTV Footage


कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र की आकाशवाणी कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर दो आरोपियों को बारां से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पानी की मोटर, बिजली के तार और

.

रिजवान

रिजवान

नयापुरा थाना अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे के बीच न्यू आकाशवाणी कॉलोनी निवासी रजा खान के घर से पानी की मोटर और बिजली के तार चोरी हो गए थे। पीड़ित की रिपोर्ट पर नयापुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

100 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली

वारदात के खुलासे के लिए थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने करीब 100 निजी CCTV कैमरों की फुटेज का तकनीकी विश्लेषण किया। इसके आधार पर आरोपियों का रूट ट्रेस किया और मुखबिर की सूचना पर बारां से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

लोकेश प्रजापत

लोकेश प्रजापत

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में बारां निवासी लोकेश प्रजापत (32) और विज्ञान नगर निवासी रिजवान (48) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, टीम ने लगातार 7 दिन तक अभियान चलाकर आरोपियों तक पहुंच बनाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *