Headlines

हिमाचल बोर्ड की परीक्षाएं 230 केंद्रों पर होंगी:छात्रों की सुविधा को 63 नए सेंटर बनाए; CCTV फुटेज 6 महीने सुरक्षित रखना अनिवार्य




हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर-अक्टूबर 2026 में होने वाली स्टेट ओपन स्कूल (SOS) और नियमित कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को राहत दी है। बोर्ड ने 63 नए परीक्षा केंद्र अधिसूचित किए हैं, जिससे अब प्रदेश में कुल परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़कर 230 हो गई है। यह निर्णय बरसात के मौसम में खराब रास्तों और दूरदराज के क्षेत्रों से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले, बोर्ड ने 21 अगस्त को 167 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए थे। नए केंद्रों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को घर के नजदीक परीक्षा देने की सुविधा प्रदान करना और बारिश के दौरान आवागमन की परेशानियों को कम करना है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से भिन्न हैं। बरसात के दौरान कई क्षेत्रों में सड़कें प्रभावित होती हैं, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है। विद्यार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए ये अतिरिक्त केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों का निर्धारण करते समय परीक्षार्थियों की संख्या, स्थानीय स्कूलों की उपलब्धता और परिवहन सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक पहलुओं का गहन आकलन किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों को सख्त निर्देश जारी बोर्ड ने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत, परीक्षा के दौरान की सीसीटीवी फुटेज को कम से कम 6 महीने तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से रहें सचेत बोर्ड अध्यक्ष ने अपील की है कि परीक्षा केंद्र, डेटशीट और अन्य दिशा-निर्देशों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा न करें। परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी लेने की अपील की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *