Headlines

चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार:37.45 ग्राम सोना, 338 ग्राम चांदी और 2 लाख रुपए बरामद




खींवसर थाना पुलिस ने बिरलोका गांव में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए 37.45 ग्राम सोने के आभूषण और 338 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। साथ ही पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही से 2 लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने वारदात में चोरी किए गए माल का पूरी तरह बरामदगी का दावा किया है। रात में घर में घुसकर चुराए थे सोने-चांदी के जेवर पुलिस के अनुसार 6 अगस्त की रात बिरलोका निवासी रतनसिंह के घर में अज्ञात चोर घुस गए थे। चोर घर से करीब 8.30 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की रिपोर्ट पर खींवसर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी आशा राम चौधरी के निर्देश पर पुलिस टीम ने चोरी और नकबजनी की वारदातों का खुलासा करने के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान वारदात में शामिल एक संगठित गिरोह का पता चला। चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को पकड़ा पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोपी बसंत कुमार सोनी निवासी मंडलगढ़, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी का माल खरीदना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पीसी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर 37.45 ग्राम सोने की डली, जिसे जेवरात गलाकर बनाया गया था, और 338 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए। वहीं चोरी के पांच आरोपियों की निशानदेही पर करीब 2 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। पूर्व में 5 आरोपी गिरफ्तार, 18 चक्का ट्रेलर जब्त पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में पूर्व में चित्तौड़गढ़ जिले के एक संगठित गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान नागौर जिले में करीब 12 वारदात करना स्वीकार किया गया था। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से एक 18 चक्का ट्रेलर भी जब्त किया था। पुलिस अब आरोपियों से अन्य चोरी और नकबजनी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और खुलासे हो सकते हैं। ये खबर भी पढ़ें… ट्रेलर लेकर चोरी करने जाते थी गैंग:राजस्थान-मध्यप्रदेश में 100 से ज्यादा चोरियां की, 18 टोल प्लाजा की फुटेज खंगालकर पकड़ा नागौर जिले की खींवसर पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का खुलासा किया है जो ट्रेलर लेकर चोरी करने जाता था। गैंग के लोग वारदात वाली जगह से कुछ दूरी पर 18 चक्का ट्रेलर खड़ा कर देते थे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *