Headlines

लखनऊ के 70 बड़े होटलों पर एलडीए का नोटिस::15 दिन में मानचित्र और निर्माण के दस्तावेज दिखाने होंगे: ज्यादा निर्माण निकलने पर होगी कार्यवाही




लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद राजधानी में होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर रहे लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अब बड़े होटलों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पहले चरण में शहर के करीब 70 होटलों को नोटिस जारी कर स्वीकृत मानचित्र, निर्माण से जुड़े दस्तावेज और अनुमतियों का रिकॉर्ड 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। सबसे ज्यादा नोटिस गोमतीनगर के विराजखंड, विनयखंड और आसपास के क्षेत्रों के होटलों को जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के निर्देश पर चिह्नित किए गए 122 होटलों की जांच अभियान का हिस्सा है। रेनेसा और नोवोटेल को विधिक नोटिस एलडीए ने गोमतीनगर के विपिन खंड स्थित रेनेसा होटल और नोवोटेल होटल को विधिक नोटिस तामील करा दिए हैं। रेनेसा होटल को जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि परिसर में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत कई निर्माण और उपयोग किए जा रहे हैं। 15 दिन बाद होगी अगली कार्रवाई एलडीए अधिकारियों के मुताबिक सभी नोटिस प्राप्त होटल संचालकों को 15 दिन के भीतर स्वीकृत मानचित्र, निर्माण संबंधी दस्तावेज और अन्य अनुमतियां प्रस्तुत करनी होंगी। जांच में यदि निर्माण नियमों का उल्लंघन या मानचित्र से विचलन पाया गया तो संबंधित हिस्सों को ध्वस्त करने सहित विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *