पूर्वी रेलवे के हावड़ा-नई दिल्ली कॉर्ड लाइन पर स्थित मुगमा स्टेशन पर आधारभूत ढांचे के विकास और रीमॉडलिंग कार्य के कारण रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इस दौरान 18 ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि 10 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए
.
यह कार्य 21 सितंबर से 27 सितंबर तक लगभग एक सप्ताह तक चलेगा। इस रीमॉडलिंग कार्य से धनबाद से होकर बोकारो, मुरी, रांची, टाटा, गोमोह, पारसनाथ, कोडरमा, बिहार के गया और पटना की ओर जाने वाली ट्रेनें मुख्य रूप से प्रभावित होंगी।
धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रीमॉडलिंग कार्य के मद्देनजर किन-किन ट्रेनों को रद्द किया गया है और किनके मार्ग में बदलाव किया गया है।


24 सितंबर से 27 सितंबर तक गाड़ी संख्या 13504 हटिया-वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ आसनसोल स्टेशन से किया जाएगा।

- 24 सितंबर से 27 सितंबर तक गाड़ी संख्या 13503 वर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस का आंशिक समापन आसनसोल स्टेशन पर किया जाएगा।
- 24 सितंबर से 27 सितंबर तक गाड़ी संख्या 13504 हटिया-वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ आसनसोल स्टेशन से किया जाएगा।
