![]()
सूरजपुर जिले में पत्नी के मायके से नहीं लौटने से दुखी युवक ने स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसे गंभीर अवस्था में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के श्रीनगर निवासी जमुना प्रसाद यादव (33 वर्ष) की पत्नी करीब एक साल पहले अपने मायके साईंपारा चली गई थी। युवक उसे वापस लाने के लिए कोशिश कर रहा था। कई बार युवक अपनी पत्नी को लेने गया लेकिन वह वापस नहीं लौटी। पत्नी नहीं आई तो युवक ने लगा ली आग 21 अगस्त को युवक अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। उसकी पत्नी उसके साथ वापस जाने को तैयार नहीं हुई। पत्नी के द्वारा ससुराल जाने से इनकार करने के कारण जमुना प्रसाद यादव व्यथित होकर घर लौटा। 21 अगस्त की शाम युवक पेट्रोल लेकर घर पहुंचा और स्वयं पर उड़ेलकर आग लगा ली। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। युवक काफी झुलस गया था। युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर में दाखिल किया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया गया। सूरजपुर जिला अस्पताल से युवक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। युवक का इलाज यहां बर्न यूनिट में किया जा रहा था। मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया। परिजनों ने बताया कि पत्नी के मायके से नहीं लौटने के कारण युवक व्यथित था।
Source link
मायके से नहीं आई पत्नी,युवक ने स्वयं को लगाई आग:मेडिकल कॉलेज हॉस्टिपटल में इलाज के दौरान मौत, एक साल से मायके में थी पत्नी
