Headlines

जयपुर में कार की टक्कर से स्कूटी-सवार युवक की मौत-VIDEO:उछलकर गिरे तीन युवक, दो घायल; आमेर में हुआ हादसा




जयपुर में सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक घायल हो गए। यह हादसा आमेर थाना क्षेत्र में परियों के बाग के पास गुरुवार शाम साढे़ 7 बजे हुआ। सामने से आ रही एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। आमेर थाना प्रभारी गौतम डोटासरा ने बताया- प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूटी पर सवार तीन युवक आमेर की ओर से जलमहल जा रहे थे। इसी दौरान परियों के बाग के पास सामने से आ रही कार से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से तीनों घायलों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों का उपचार करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार- समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी। मृतक के शव को पहचान होने तक एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी के डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतक और घायलों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *