Headlines

सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत:कटिहार सीमा पर पर रौतारा के पास घटना, घर लौट रहा था मृतक




पूर्णिया-कटिहार जिले की सीमा पर रौतारा के पास गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक ऑटो चालक की मृत्यु हो गई। यह घटना तब हुई जब चालक पूरे दिन काम कर अपने घर लौट रहा था। मृतक की पहचान रौतारा वार्ड नंबर 2, नया टोला निवासी सुगन मंडल के 40 वर्षीय पुत्र बबलू मंडल के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे तूफानी कुमार ने बताया कि बबलू मंडल बिलौरी से रौतारा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टोल टैक्स से पहले उनकी टेंपो सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, जिससे उनकी जान चली गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। बबलू मंडल अपने दो मासूम बच्चों का भरण-पोषण ऑटो चलाकर ही करते थे। बबलू की जांच करने वाले डॉक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि व्यक्ति की मौत भारी सिर की चोट (हेवी हेड इंजरी) के कारण हुई है। रोहतारा थानाध्यक्ष लाल शरबिंद ने सड़क दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम पूर्णिया के जीएमसीएच अस्पताल में कराने की प्रक्रिया चल रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *