Headlines

पिता ने 6 माह के बच्चे को पटककर मार डाला:घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने बच्चे को बेड से उठा बाहर फर्श पर पटका, पिता गिरफ्तार




हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में एक पिता ने घरेलू विवाद के दौरान अपने छह वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतक बच्चे की पहचान अंश कुमार के रूप में हुई है। बच्चे की मां निराली कुमारी ने कटकमसांडी थाना में आवेदन देकर अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, घर में सास के साथ उनके विवाद के दौरान पति आकाश कुमार वहां पहुंचे। फर्श पर बच्चे को पटक दिया आरोप है कि आकाश कुमार ने कमरे में बेड पर सो रहे अंश को उठाया और घर के पीछे कुएं के पास ले गए। वहां ढलाई किए हुए फर्श पर बच्चे को पटक दिया। इससे अंश गंभीर रूप से घायल हो गया। निराली कुमारी ने पति से बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। इसके बाद निराली घायल अंश को लेकर हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचीं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। हालांकि, रांची पहुंचने से पहले ही अंश की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार घटना की सूचना मिलने के बाद कटकमसांडी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *