Headlines

कोटकपूरा में आढ़तियों के धरने में पहुंचे स्पीकर संधवां:55 करोड़ के विवाद के समाधान का दिया भरोसा; 11 सदस्यीय कमेटी को दफ्तर बुलाया




फरीदकोट जिले में कोटकपूरा की नई अनाज मंडी में टीआर एग्रो इंडस्ट्री की ओर से आढ़तियों का करीब 55 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किए जाने के मामले को लेकर आढ़ती एसोसिएशन का धरना 10वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरने में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां पहुंचे और आढ़तियों के साथ बातचीत की। स्पीकर संधवां ने आढ़ती एसोसिएशन को भरोसा दिलाया कि इस मामले को बातचीत के जरिए जल्द हल करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने एसोसिएशन की 11 सदस्यीय कमेटी को 27 अगस्त को अपने कार्यालय में बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। आढ़तियों के साथ बातचीत के बाद वह मामले से जुड़ी दूसरी पार्टी से भी बातचीत करेंगे। शांतिपूर्ण ढंग से समाधान निकाला जाएगा: संधवां इस मौके पर स्पीकर संधवां ने कहा कि उन्होंने पहले भी आढ़तियों से धरना न लगाने और बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि इस पूरे मामले का शांतिपूर्ण ढंग से समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि यदि इच्छाशक्ति हो तो हर बड़े से बड़े मामले को बातचीत से हल करवाया जा सकता है। भुगतान करने से इनकार करने पर आढ़ती दे रहे धरना उधर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान उमेश गर्ग ने कहा कि टीआर एग्रो की ओर से भुगतान करने से इनकार किए जाने के बाद आढ़ती धरना देने के लिए मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब स्पीकर संधवां की ओर से मिले भरोसे के बाद उन्हें उम्मीद है कि इस मामले का जल्द कोई समाधान जरूर निकलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *