Headlines

फतेहाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 30 तक बढ़ी:कर्मचारी नेता ने साधा सकार पर निशाना, बोले- पुलिस से उठवाया जा रहा कूड़ा




हरियाणा में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर कुरुक्षेत्र में हुई वार्ता के विफल होने और सरकार की खामोशी के बाद नगर पालिका संघ ने अपनी प्रदेशव्यापी हड़ताल को 30 अगस्त तक बढ़ा दिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने फतेहाबाद में सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था की रक्षा करने वाली पुलिस से कूड़ा उठवाया जा रहा है। अपने वादों से मुकर रही प्रदेश सरकार कर्मचारी नेता नरेश शास्त्री ने इसे नायब सरकार का नायाब कारनामा बताया। उन्होंने फतेहाबाद नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार दमनकारी नीतियां अपनाकर आंदोलन को कुचलना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सैद्धांतिक मंजूरी के नाम पर केवल मौखिक आश्वासन दे रही है और कर्मचारियों को गुमराह कर रही है। शास्त्री ने याद दिलाया कि 13 मई को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया गया था, जिससे सरकार अब मुकर चुकी है। उन्होंने भाजपा सरकार को 2014 के घोषणा पत्र में किए गए वादों को याद रखने की सलाह दी। अधिकारी ओर नेता कर्मचारियों के अधिकारों का हनन कर रहे : नरेश नरेश शास्त्री ने ठेकेदारी प्रथा को भ्रष्टाचार का जरिया बताया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार, अधिकारी और नेता मिलकर कर्मचारियों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। उनके अनुसार, प्रदेश के सभी शहर कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुके हैं और कूड़ा निस्तारण के नाम पर भारी घोटाला हो रहा है। शास्त्री ने चेतावनी दी कि गंदगी की दुर्गंध से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और दूषित वातावरण से लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार की किसी भी दमनकारी चाल या हड़ताल को विफल करने की कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *