Headlines

नरवाना में कॉलेज के लिए निकला युवक लापता:मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गया, दोनों किडनियां खराब, तलाश में जुटे परिजन




जींद जिले में नरवाना क्षेत्र के दानोदा कलां गांव से एक युवक लापता हो गया। फंचरा पत्ती निवासी हितेश पुत्र हरिओम शर्मा बुधवार सुबह करीब 11 बजे नरवाना स्थित कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की है, लेकिन अभी तक हितेश का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों के अनुसार, हितेश अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गया है। बताया गया है कि उसकी दोनों किडनियां खराब हैं, जिस कारण परिवार उसकी सेहत और सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है। परिजनों ने लोगों से की सहयोग की अपील परिवार ने अपने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में भी हितेश की तलाश की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को हितेश दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत उनसे संपर्क करें। परिवार ने यह भी बताया कि हितेश के बारे में सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने का आग्रह किया है, ताकि हितेश को जल्द से जल्द सुरक्षित घर लाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *