दावा-खामेनेई के अंतिम संस्कार में BJP चीफ नवीन को न्योता:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, पवन खेड़ा भी आमंत्रित; 2 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान




ईरान ने सुप्रीम लीडर रहे आयतुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में भाजपा और कांग्रेस दोनों के सीनियर नेताओं को न्योता भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद शामिल हैं। ईरान ने पीडीपी प्रमुख चीफ महबूबा मुफ्ती को भी अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता भेजा है। इसके अलावा जैन संत और अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश मुनि को भी निमंत्रण भेजा गया है। ईरान ने पीएम मोदी को भी अंतिम संस्कार कार्यक्रम के लिए न्योता भेजा था। भारत सरकार पहले ही अंतिम संस्कार में अपना आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला कर चुकी है। इसका नेतृत्व विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा करेंगे। उनके साथ बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन भी होंगे। ईरानी अधिकारियों का अनुमान है कि अंतिम यात्रा में 1.5 से 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसा हुआ तो यह देश के इतिहास का सबसे बड़ा राजकीय अंतिम संस्कार होगा। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… 1. होर्मुज में फिर बढ़ी जहाजों की आवाजाही: समुद्री निगरानी करने वाली कंपनी केप्लर के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को होर्मुज से कुल 40 जहाज गुजरे। इनमें से 16 जहाजों ने ईरान के समुद्री मार्ग का इस्तेमाल किया। 2. ईरान की शर्त- पहले फंसे 6 अरब डॉलर दो: ईरान चाहता है कि विदेशों में फंसी उसकी करीब 6 अरब डॉलर (करीब 57 हजार करोड़ रुपए) की संपत्ति पहले जारी की जाए। इसके बाद ही वह शांति समझौते के अगले चरण पर आगे बढ़ेगा। 3. पजशकियान बोले- समझौता सुप्रीम लीडर की मंजूरी से हुआ: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि अमेरिका के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) ईरान के सुप्रीम लीडर की मंजूरी से हुआ है। 4. खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा इंतजाम: ईरान अपने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए अब तक की सबसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रहा है। ईरान पीस डील से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *