Headlines

ड्रोन से सीमा पार से आई हेरोईन सहित 2 गिरफ्तार:पठानकोट के गांव माखनपुर के पास से किया काबू, मामला दर्ज, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट




भारत-पाक सीमा से सटे पठानकोट के कस्बा नरोट जैमल सिंह के गांव माखनपुर से पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन के 3 पैकेट भी बरामद किए हैं। जोकि, सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराए गए थे। 2 आरोपियों में से एक गुरदासपुर और दूसरा पठानकोट के गांव कटारूचक्क का रहने वाला है। जिला पुलिस ने थाना नरोट जैमल सिंह में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के इलावा एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस बात की गहनता से जांच कर रही हैं कि इस ड्रोन को सीमा पार से किसने संचालित किया था और स्थानीय स्तर पर हेरोइन की इस डिलीवरी को प्राप्त करने के लिए कौन से तस्कर संपर्क में थे। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। गांव ताश के पास देखी गई थी ड्रोन एक्टिविटी जानकारी के मुताबिक पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव ताश के पास संदिग्ध ड्रोन मूवमेंट की सूचना मिली थी। ड्रोन की हलचल के तुरंत बाद चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे 3 पैकेट हेरोइन बरामद की गई। डीएसपी बोले-पुलिस कर रही मामले की जांच डीएसपी रूरल सुखजिंदर थापा का कहना है कि पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के पास से हेरोइन के तीन पैकेट भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि फिल्हाल 2 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर अगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *