![]()
दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोंगरगढ़ पैदल जा रहे पदयात्रियों के एक ग्रुप को ठोकर मार दिया। इस हादसे में तीन लोग घायल हो चुके हैं। घायल पदयात्रियों का इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में जारी है। घटना 11 अक्टूबर के रात की बताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी (निमोरा) में हाउसकीपिंग का काम करने वाले नायकबांधा निवासी एक युवक और उनके साथियों के साथ डोंगरगढ़ बमलेश्वरी माता के दर्शन की पदयात्रा के दौरान सोनपुर मंडी के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए पीछे से 3 पदयात्रियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज रायपुर के कृष्णा अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित के अनुसार 11 अक्टूबर 2026 की शाम को ग्राम नायकबांधा (अभनपुर) से 10 लोगों का समूह डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी देवी के दर्शन के लिए पैदल रवाना हुआ था। रास्ते में 3 लोग थोड़ा आगे चल रहे थे, जबकि बाकी 7 लोग पीछे-पीछे चल रहे थे। जैसे ही पदयात्रियों का दल सोनपुर मंडी के पास पहुंचा, पीछे से आ रही एक अनियंत्रित अज्ञात पिकअप गाड़ी के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए आगे चल रहे तीनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल: 1. पारस यादव
2. खिलावन
3. खेमन देशलहरे डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के वक्त मौके पर मौजूद लीलाराम साहू, धनेन्द्र, टेमन टंडन और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची आपातकालीन टीम ने तीनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए पाटन अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायलों को तत्काल रायपुर स्थित अस्पताल रेफर किया गया, जहां फिलहाल तीनों की हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। पुलिस ने दर्ज किया अपराध
मामले में घटना के चश्मदीद द्वारा 12 अक्टूबर को पाटन थाने में उपस्थित होकर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सोनपुर मंडी व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार अज्ञात पिकअप और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Source link
