Headlines

रामपुर भीठरा में बेटी की हत्या, पिता गिरफ्तार:खेत से मिला था सड़ा-गला शव, पूछताछ में पिता ने कबूला जुर्म




जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर भीठरा गांव में एक महिला के सड़े-गले शव का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या उसके पिता ने ही की थी। मृतका की पहचान शीला देवी (35) के रूप में हुई। पुलिस ने पिता देवेंद्र सिंह उर्फ खुदू सिंह को गिरफ्तार किया है। 8 अक्टूबर 2026 को रामपुर भीठरा गांव के खेत से अज्ञात महिला का शव मिला था। चौकीदार परमेश्वर तुरी के आवेदन पर करमाटांड़ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई। बाद में मृतका की पहचान शीला देवी के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी पिता देवेंद्र सिंह ने कबूल किया कि उसने घर के पीछे धान के खेत में बेटी का गला दबाकर हत्या की थी। थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे ने बताया कि शव मिलने के बाद से ही पिता गायब था। पारिवारिक और सामाजिक परिस्थितियों की भी चर्चा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीला देवी की दो शादियां हुई थीं, लेकिन वह अपने ससुराल में नहीं रहती थी। उसके निजी जीवन को लेकर भी गांव में चर्चाएं होने की बात सामने आई है। मृतिका का निजी जीवन में अवैध संबंध होने की बाते सामने आती थीं, जिस कारण उनके पिता को शर्मांदगी का सामना करना पड़ता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *