![]()
मंदसौर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के विरोध और CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर तिरंगा मार्च निकाला। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर यह मार्च विधायक कार्यालय से शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए। निष्पक्ष चुनाव की मांग की। मार्च विधायक विपिन जैन के कार्यालय से शुरू होकर बीपीएल चौराहा, गोल चौराहा और नई आबादी होते हुए वापस विधायक कार्यालय पहुंचा। इसमें कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। विधायक जैन ने बताया कि वे मंदसौर में विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली नहीं पहुंच पाए। राहुल गांधी की अपील पर निकाला मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपील की थी कि जो दिल्ली नहीं पहुंच सकते, वे जहां हैं, वहीं संविधान की रक्षा के लिए तिरंगा लेकर खड़े हों। विधायक जैन ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट महत्वपूर्ण है। वोट की पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों का समाधान होना चाहिए।
Source link
SIR के विरोध में मंदसौर में कांग्रेस का तिरंगा मार्च:राहुल गांधी के आह्वान पर विधायक ने निकाली रैली, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
