Headlines

Rajasthan Dams Water Level Update


राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। आज भी 12 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है। बीते 24 घंटे में जयपुर सहित 10 जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा है।

.

झालावाड़ में कालीसिंध नदी में लगातार पानी आने से बांध का एक गेट खोलकर 8 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कोटा में बने नवनेरा बांध से भी 3 गेट के जरिए 25 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है।

इधर कोटा बैराज, जवाहर सागर, बीसलपुर, ईसरदा, गालवा, गुढ़ा बांध में भी पानी की आवक हो रही है, जिससे इन बांधों का जलस्तर बढ़ गया।

28 अगस्त से राज्य में मानसून के सुस्त पड़ने और अगले तीन-चार दिन बारिश बहुत कम होने की संभावना है।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स

करौली में सबसे ज्यादा बारिश: पिछले 24 घंटे में जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली, कोटा, झालावाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सिरोही में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बरसात करौली के सपोटरा में 47MM दर्ज हुई।

बांधों में पानी आया: त्रिवेणी नदी 2.30 मीटर से ज्यादा लेवल पर चलने के कारण बीसलपुर बांध का गेज बुधवार को 4 सेमी. बढ़ गया। इधर कोटा बैराज, जवाहर सागर, ईसरदा बांध, गालवा बांध, पार्वती डैम, गुढ़ा बांध का भी गेज बढ़ गया है।

पश्चिमी में गर्मी, गंगानगर-बीकानेर में पारा 40 पार

बुधवार दिन में सबसे ज्यादा गर्मी गंगानगर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लगातार हो रही बारिश से पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के शहरों में गर्मी, उमस से राहत है। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

राजस्थान में मौसम की तस्वीर

जयपुर में बुधवार को तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

जयपुर में बुधवार को तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

कमजोर रहेगा मानसून

मौसम विशेषज्ञों ने बताया- मानसून ट्रफ अभी जम्मू, देहरादून, शाहजहांपुर से होकर दक्षिणी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, रांची, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। उत्तर भारत में मानसून ट्रफ होने से राजस्थान में मानसून कमजोर रहने की प्रबल संभावना है। 28 अगस्त से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने, हल्की धूप रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

जयपुर: बुधवार ​दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने के सा​थ कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। जयपुर कलेक्ट्री, सांगानेर एयरपोर्ट और जेएलएन मार्ग पर करीब 1 इंच पानी बरसा। सड़कों पर पानी भरने से कई जगह जाम लग गया। बारिश के चलते जयपुर में दिन का तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन बारिश हुई। लगातार हो रही बरसात से गर्मी-उमस से राहत रही।

जयपुर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन बारिश हुई। लगातार हो रही बरसात से गर्मी-उमस से राहत रही।

कोटा: बुधवार को दिनभर धूप खिली रही। ऐसे में उमस और गर्मी से लोग परेशान होते रहे। अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रिकोर्ड किया गया है। जिले में अब तक 353.1 एमएम बारिश रिकोर्ड हुई है।

कोटा मंगलवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन बुधवार का मौसम साफ होने से उमस बढ़ गई है।

कोटा मंगलवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन बुधवार का मौसम साफ होने से उमस बढ़ गई है।

जोधपुर: दिनभर मौसम गर्म और उमस भरा रहा। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं जताई है।

जोधपुर में बुधवार को भी बारिश नहीं हुई। जिले में इस साल मानसून कमजोर होने से काफी कम बारिश हुई है।

जोधपुर में बुधवार को भी बारिश नहीं हुई। जिले में इस साल मानसून कमजोर होने से काफी कम बारिश हुई है।

सीकर: बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ धूप रही। ऐसे में उमस से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।

सीकर में बुधवार को बारिश नहीं हुई। दिनभर धूप निकलने के कारण गर्मी-उमस बढ़ गई है।

सीकर में बुधवार को बारिश नहीं हुई। दिनभर धूप निकलने के कारण गर्मी-उमस बढ़ गई है।

उदयपुर: बुधवार को सुबह के समय बादल छाए थे। दोपहर 11 से 12 बजे बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज धूप निकली। हल्की उमस से गर्मी का एहसास होने लगा। दिन का तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया।

उदयपुर में बुधवार सुबह बादल छाए। दोपहर में उमस बढ़ गई।

उदयपुर में बुधवार सुबह बादल छाए। दोपहर में उमस बढ़ गई।

अलवर: लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी रहा। तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। बारिश के चलते मौसम ठंडा रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। लगातार हो रही बारिश से जिले के बांधों में भी पानी की आवक बढ़ने की उम्मीद है।

अलवर में बुधवार को अच्छी बारिश हुई। इससे शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया।

अलवर में बुधवार को अच्छी बारिश हुई। इससे शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया।

अजमेर: दिनभर गर्मी व उमस ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बरसात हो सकती है। मंगलवार रात को 22.6 एमएम बरसात हुई थी।

अजमेर में सुबह हल्के बादल छाए। इसके बाद दिनभर धूप रही।

अजमेर में सुबह हल्के बादल छाए। इसके बाद दिनभर धूप रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *