Headlines

चिट्टा केस में पूछताछ के बाद 2 और गिरफ्तार:पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में खुले नाम, अब तक 4 अरेस्ट




दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को चिट्टा के साथ पकड़ने के बाद पूछताछ और लगातार जांच के आधार पर 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 26 अगस्त को हुई इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। पुलिस ने नए पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से तीन मोबाइल भी जब्त किए हैं। पकड़े गए युवकों की पहचान विकास यादव (27) निवासी धमतरी और फयाज खोखर उर्फ सोहेल (26) निवासी लुचकीपारा दुर्ग के रूप में हुई। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सिफतैन रजा (23) केलाबाड़ी और डारेन असरफी (25) तकियापारा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिफतैन के पास से एक मोबाइल और डारेन के पास से दो मोबाइल जब्त किए हैं। ग्राहक की तलाश कर रहे थे युवक दरअसल, मामला 22 अगस्त का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग के आगे नल घर के पास दो युवक चिट्टा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर सिटी कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में विकास के पास से 7.370 ग्राम और फयाज के पास से 7 ग्राम चिट्टा जैसा मादक पदार्थ मिला। दोनों के पास से कुल 14.370 ग्राम चिट्टा, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 48 हजार 300 रुपए बताई गई, जब्त किया गया। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी मिले। कुल जब्ती करीब 1 लाख 68 हजार 300 रुपए की थी। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी चिट्टा अपने पास रखकर संभावित ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। पहली गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में पुलिस को इस कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचने का रास्ता मिला। इस मामले में पुलिस ने नशीला पदार्थ कहां से आया, किसे बेचा जाना था और इसके पीछे और कौन लोग जुड़े हैं, इस दिशा में भी जांच आगे बढ़ाई है। चारों आरोपियों की भूमिका को अलग-अलग स्तर पर जांचा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *