Headlines

चंडीगढ़-लखनऊ के बीच आज चलेगी स्पेशल ट्रेन:रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, कल होगी वापसी;ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला




रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ और लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 04546/04545 के तहत यह स्पेशल ट्रेन 27 अगस्त को चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए रवाना होगी। वापसी में 28 अगस्त को लखनऊ से चंडीगढ़ के लिए चलेगी। इस ट्रेन के चलने से चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर जाते हैं, जिसके कारण नियमित ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी रहती है। 644 किलोमीटर का सफर, इन शहरों से होकर जाएगी ट्रेन चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन करीब 644 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और मुरादाबाद होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में भी ट्रेन इसी रूट से चंडीगढ़ आएगी। 17 कोच लगाए गए रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए हैं। इनमें AC चेयर कार, AC 2nd क्लास और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं। इससे अलग-अलग श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को विकल्प मिलेंगे। त्योहार के कारण ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए यात्रियों को समय रहते टिकट बुक कराने की सलाह दी गई है। टिकट IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए बुक किए जा सकते हैं। आखिरी समय में सीट नहीं मिलने की परेशानी से बचने के लिए एडवांस बुकिंग करना बेहतर रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *