Headlines

मधेपुरा में यूट्यूबर ने महिला से 5 हजार ठगे:एक महीने से लापता शिक्षक पति को खोजने के नाम पर लिया रुपए, FIR दर्ज




मधेपुरा में लापता पति को खोजने में मदद करने के नाम पर महिला से 5 हजार रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में सदर थाना पुलिस ने महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पीड़िता खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र कुर्बन निवासी ममता कुमारी वर्तमान में मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के भीरखी वार्ड-22 में रहती हैं। एक महीने से पति लापता उन्होंने बताया कि उनके पति प्रवीण कुमार शिक्षक हैं। 27 जुलाई को वह भातु टोला साहूगढ़ सरकारी स्कूल पढ़ाने गया था। स्कूल में पढ़ाने के बाद से वह लापता है। अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पति की तलाश के लिए वह 3 अगस्त को सदर थाना में आवेदन देने पहुंची थीं। ममता ने आरोप लगाया कि थाना में आवेदन देने के बाद लौटने के दौरान थाना गेट के पास एक यूट्यूबर बिपिन बाबू उर्फ विपिन राम ने उनसे संपर्क किया। बातचीत के दौरान उसने पति को खोजने में मदद करने का भरोसा दिया और उनके पीछे-पीछे घर तक पहुंच गया। पति को खोजने के नाम पर यूट्यूबर ने लिए रुपए इसके बाद पति को खोजने के नाम पर 6 अगस्त को 3 हजार और 22 अगस्त को 2 हजार फोन-पे के माध्यम से कुल 5 हजार रुपए ले लिए। महिला का आरोप है कि रुपए लेने के बावजूद अब तक उनके पति का कोई पता नहीं चल सका है। जब वह आरोपी से रुपए वापस मांगती हैं तो वह अलग-अलग बहाने बनाता है। आवेदन में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रुपए वापस दिलाने की गुहार लगाई गई है। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *