Headlines

छत्तीसगढ़ में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट:2 दिन कमजोर रहेगा मानसून, बंगाल में बने सिस्टम के असर से फिर बढ़ेगी एक्टिविटी




छत्तीसगढ़ में आज कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। अगले दो दिनों में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है। हालांकि इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए सिस्टम के असर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं। पिछले 24 घंटे में सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं बस्तर संभाग में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक सामान्य से 2% कम पानी बरसा है। दो दिन जारी रहेगा बारिश का दौर आज 28 अगस्त को प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। अगले दो दिनों तक भी अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। रायपुर में गरज चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें शहर में आज (28 अगस्त) गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दुर्ग सबसे गर्म, जगदलपुर सबसे ठंडा प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान दुर्ग में सबसे अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रहा। बारिश सामान्य से 2% कम मौसम विभाग के अनुसार इस मानसूनी सीजन में प्रदेश की औसत बारिश सामान्य स्थिति में है। अभी तक सामान्य से 2% कम पानी बरसा है। लो प्रेशर के असर से आने वाले दिनों में बारिश की एक्टिविटी बढ़ने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *