![]()
कटिहार-मनिहारी मुख्य सड़क पर बाइक दुर्घटना में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मनिहारी थाना क्षेत्र में पागलबारी गांव के पास हुई। घायलों की पहचान बारसोई थाना क्षेत्र के शिनांदपुर गांव निवासी विष्णु साह(30) और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। दंपति मनिहारी स्थित उत्तर वाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा गोरखनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। पागलबारी चौक के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनके सिर फट गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान कटिहार से मनिहारी की ओर जा रहे राहगीर रोशन कुमार शर्मा ने मानवता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बेहोश घायलों को टोटो से कटिहार सदर अस्पताल पहुंचाया। उनका इलाज जारी है। रोशन शर्मा ने घायल विष्णु साह के मोबाइल से उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। उन्होंने घायल की बाइक को भी घटनास्थल के सामने एक आवास परिसर में सुरक्षित रखवा दिया। मनिहारी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
Source link
कटिहार-मनिहारी सड़क पर बाइक दुर्घटना में कांवरिया दंपति घायल:गोरखनाथ धाम जा रहे थे, राहगीर ने पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर
