Headlines

AAP सांसद बोले- ABVP के पक्ष में वोट का दबाव:गैंगस्टरों से फोन करवा रहे, यहां ED-CBI नहीं; चंडीगढ़ PU चुनाव पर गरमाई सियासत




चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाने लगा है। 31 अगस्त को होने वाले चुनाव में प्रेसिडेंट पद के लिए 4, वाइस प्रेसिडेंट के लिए 5, सेक्रेटरी के लिए 3 और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। अंतिम सूची जारी होने के बाद छात्र संगठनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार तेज कर दिया है। कैंपस में उम्मीदवार छात्रों से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के पंजाब से लोकसभा सांसद मीत हेयर ने एबीवीपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ छात्रों को गैंगस्टरों के फोन करवाकर एबीवीपी के पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाया जा रहा है। मीत हेयर ने पंजाब यूनिवर्सिटी के कुछ स्टाफ सदस्यों पर भी एबीवीपी का समर्थन करने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि कुछ स्टाफ सदस्य विभागों में जाकर छात्रों से एबीवीपी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। अब विस्तार से पढ़िए क्या बोले मीत हेयर:- अभी कोई शिकायत नहीं मिली मीत हेयर के आरोपों पर एरिया डीएसपी एसपीएस सोंधी ने कहा कि पुलिस के पास अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र या अन्य व्यक्ति की ओर से शिकायत मिलती है तो पुलिस मामले की जांच करेगी। आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कैंपस में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यूनिवर्सिटी के सभी गेटों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *