![]()
पठानकोट में वन्यजीव संरक्षण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दुर्लभ व संरक्षित प्रजाति के पक्षियों की अवैध तस्करी और व्यापार करने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 179 दुर्लभ और संरक्षित पक्षी बरामद किए गए हैं, जिन्हें वह अवैध रूप से कैद करके व्यापार के उद्देश्य से ले जा रहा था। जानकारी देते शुभमदीप इंचार्ज वन एवं वन्यजीव बीट पठानकोट ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे कॉलोनी, मुकेरियां जिला होशियारपुर का रहने वाला मोहम्मद जाहिद पुत्र मोहम्मद शरीफ पठानकोट के एबी कॉलेज रोड पर संरक्षित पक्षियों की अवैध तस्करी का काम कर रहा है। जिसके बाद एसआई हरप्रीत सिंह के साथ वन एवं वन्यजीव विभाग के अधिकारियों, प्रियंका सैनी वन्यजीव ब्लॉक अफसर, रेंज पठानकोट, अभ्यास सैनी वन्यजीव गार्ड, पठानकोट रेंज और लखबीर सिंह वन्यजीव ब्लॉक अफसर की टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। 179 संरक्षित पक्षियों को किया गया रेस्क्यू अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 179 पक्षी बरामद किए गए। जेकि, भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न अनुसूचियों के तहत संरक्षित हैं। शुभमदीप ने बताया कि आरोपी के पास से अनुसूची-1 की 2 कॉमन हिल मैना, 130 स्केली-ब्रेस्टेड मुनिया जोकि अनुसूची-2 में संरक्षित है। इसके अलावा, 47 रेड मुनिया जोकि अनुसूची-2 में संरक्षित है बरामद की गईं। अवैध शिकार और व्यापार का आरोप, संगीन धाराओं में FIR दर्ज जांच अधिकारी और वन्यजीव विभाग के अनुसार, आरोपी मोहम्मद जाहिद इन संरक्षित प्रजाति के पक्षियों को अवैध तरीके से कैद करके रख रहा था और इनका गैर-कानूनी व्यापार करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधन 2022) की धारा 9, 39, 49 B(a)i(v), 51 और 57 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस और वन्यजीव विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह पक्षी कहां से लाया था और इन्हें किसे बेचने की योजना थी।
Source link
पठानकोट में संरक्षित पक्षियों की अवैध तस्करी का पर्दाफाश:मुकेरियां का व्यक्ति गिरफ्तार; 179 पक्षी किए रेस्क्यू, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
