![]()
नेशनल हाईवे 43, अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग में सोनतराई के पास बीती रात चलती हाईवा में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर चालक, परिचालक और एक अन्य सवार झुलस गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर से रायगढ़ की ओर जा रही हाईवा वाहन रात करीब 9 बजे सीतापुर थाना क्षेत्र के सोनतराई में देवगढ़ मोड़ के पास पहुंची। चलती हाईवा में अचानक आग लग गई। अचानक लगी आग के कारण केबिन में चालक, परिचालक और एक अन्य सवार को गाड़ी रोककर बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। तीनों झुलस गये। अंबिकापुर से पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
हाइवा के चालक ने किसी तरह गाड़ी रोकी, तब तक पूरा केबिन आग की चपेट में आ चुका था। स्थानीय लोगों ने किसी तरह केबिन के आग पर पानी डाला और तीनों सवारों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों को सीतापुर हॉस्पिटल पहुंचाया। आगजनी के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन रूक गया। घटना की सूचना पर अंबिकापुर से फायर ब्रिगेड की टीम सोनतराई पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दो की हालत गंभीर, अंबिकापुर रेफर
हाईवा को दीपक दास (25 वर्ष) चला रहा था। उसके साथ केबिन में परिचालक सत्यपाल (22 वर्ष) और धर्म दास (47 वर्ष) सवार थे। सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दीपक दास व सत्यपाल को तत्काल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। धर्मदास के पैरों में चोटें आई हैं और वह कम झुलसा है, उसे बाद में अंबिकापुर रेफर किया गया।
सीतापुर पुलिस के अनुसार दीपक दास और सत्यपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं धर्मदास की हालत कुछ ठीक है। तीनों मूलतः कोरबा अंतर्गत तरई सिंगार के निवासी थे। वे अंबिकापुर से तनमार की ओर जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
नेशनल हाईवे 43 में हाईवा में लगी आग, तीन झुलसे:चलती गाड़ी में शार्ट सर्किट होने की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
