Headlines

पिता राव इंद्रजीत सिंह के साथ स्वास्थ्य मंत्री आरती राव:रेवाड़ी में बोलीं- प्रोटोकॉल बिना नहीं; ड्राइवरों की शिकायतों पर तो कई घर बैठ जाएंगे




रेवाड़ी के बावल में 30 जून को सीएम के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को स्वास्थ्य मंत्री बेटी आरती सिंह राव का साथ मिला है। प्रोटोकाल के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के अपने मायने होता हैं। प्रोटोकाल नहीं तो कुछ नहीं। यह पहले भी था और आज भी है। एंबुलेंस ड्राइवरों की मांग पर उन्होंने कहा कि ड्राइवरों की बहुत शिकायतें हैं। हम ड्राइवरों की शिकायतों पर गए तो बहुत से घर बैठ जाएंगे। आप लोग अच्छे से अपना काम करें। उन्होंने आधुनिक एंबुलेंस को हरीझंडी दिखाने के बाद यह बात कही। जानिए प्रोटोकाल व ड्राइवरों पर क्या बोलीं प्रोटोकाल कांट्रवेर्सी और बनाने की कोशिश न करे। प्रोटोकाल प्रोटोकाल होता है। ये पहले से चलता आ रहा है ये अभी भी चलता रहेगा। प्रोटोकाल का मायना होता है। प्रोटोकाल नहीं तो फिर कोई फायदा नहीं। ये जवाबदेही उनसे होनी चाहिए, प्रोटोकाल क्यों नहीं रखा गया। उनसे जवाबदेही होनी चाहिए। एडमिशस्ट्रेशन की बात करूं तो प्रोटोकॉल होता है। काम भी जरूरी है और हेल्थ में विशेषकर। प्रदेश में बहुत सारी कंप्लेटस आज रही हैं। अगर कंप्लेंटस पर गए तो बहुत से ड्राइवर घर बैठ जाएंगे। काम करके दिखाओ पहले, वापस आ जाएंगे। ये इतनी एंबुलेंस हैं, चलानी भी तो हैं। नहीं इंटर डिस्ट्रिक हैं। ऐसा मत कहो। जानिए क्या है विवाद बावल की एग्रीकल्चर कॉलेज में 30 जून को खेत बचाओ कार्यक्रम हुआ। जिसमें सीएम नायब सिंह सैनी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, तीनों विधायक और मंडल अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी और सरकारी पदों पर बैठे लोग कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। जिससे प्रदेश विशेषकर अहीरवाल की राजनीति में हंगामा हो गया था। 6 जून को धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन और पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्थानीय विधायल लक्ष्मण सिंह नहीं पहुंचे। जिससे भाजपा की अदरूनी राजनीति में खींचतान की चर्चाओं को और हवा दे दी। दो जुलाई को जिला परिषद के उद्घाटन और शिलान्यास पत्थरों में सांसद के साथ स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और ग्राम सचिव तक के नाम थे, परंतु स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह का नाम गायब था। शपथ ग्रहण के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यदि मैं और बावल विधायक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे तो किसी को क्या परेशानी।सोशल मीडिया पर कार्यक्रम से दो दिन पहले से जो निमंत्रण पत्र चल रहा था। आज तक हमको मिला नहीं है । उन्होंने प्रोटोकाल का पालन नहीं किया। हमने जहां अपनी बात कहनी थी वहां कह दी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नहीं पहुंचने के सवाल पर विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा था कि उन्हें प्रशासन और पार्टी की तरफ से कोई निमंत्रण नहीं मिला। तबीयत खराब होने के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। इससे पहले वह विधानसभा कमेटी के साथ गुजरात दौरे पर थे। जिस कारण सीएम के कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे। पार्टी के जिला महामंत्री ने कार्यक्रम से गैरहाजिर रहे मंडल अध्यक्षों को 1 जुलाई को नोटिस भेजा। जिसमें नोटिस मिलने के एक दिन के भीतर जवाब मांगा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *