Headlines

रेवाड़ी में हत्या के प्रयास में आरोपियों की परेड:पुलिस ने बाजार में पैदल घुमाया; पिस्टल लहराकर बाइक सवार पर किया था हमला




रेवाड़ी में आपसी रंजिश के चलते बाइक सवार युवक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वारदात के 24 घंटे के भीतर CIA रेवाड़ी ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों की शहर में पैदल परेड कराई। पुरानी सब्जी मंडी में दुकानदारों और राहगीरों ने पुलिस टीम के साथ आरोपियों को पैदल जाते देखा। घटना रात करीब 11 बजे भाड़ावास रोड पर आत्मप्रकाश अस्पताल के पास हुई। मोहल्ला न्यू आदर्श नगर निवासी मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक अज्ञात व्यक्ति की बाइक पर बैठकर घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई काले रंग की स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद स्कॉर्पियो से कई युवक नीचे उतरे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पिस्टल तानकर रॉड-लाठी से हमला शिकायत के अनुसार, आरोपियों में विक्रम भान, राहुल, दीपांशु उर्फ मैसी, आदित्य उर्फ माया और कुणाल समेत अन्य युवक शामिल थे। आरोप है कि कुणाल और उसके तीन साथियों के हाथ में पिस्टल थी। उन्होंने मनीष पर पिस्टल तान दी और रॉड, लाठी व डंडों से हमला किया। इसी दौरान पेट्रोलिंग पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस जांच में वारदात का कारण आपसी रंजिश सामने आया है। एसपी ने CIA को सौंपी जांच मामले में शहर थाना की भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने केस दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक मीणा ने शहर थाना पुलिस के साथ CIA रेवाड़ी को भी आरोपियों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी। CIA प्रभारी संजय कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे से पहले ही सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम भान निवासी मोहल्ला गुर्जरवाड़ा, हैप्पी निवासी विकास नगर, दीपांशु उर्फ मैसी निवासी शक्ति नगर, विपिन निवासी गांव रोहड़ाई, राहुल, आदित्य उर्फ माया और कुणाल निवासी गांव गोकलगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पहले भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। स्कॉर्पियो और हथियार बरामदगी के प्रयास गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों की शहर में पैदल परेड कराई। पुलिस की गाड़ियों के बीच आरोपियों को पैदल ले जाया गया। इस दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। एसपी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिले में आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस अब आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो, अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद करने के प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *